विज्ञापन

मुरलीधर

Some Golden_pages

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं तो खुद को खोते चली हूँ
        
                                                    
                            
तुम्हारी राह पर
पहली बार मेरा अहं
तुमने नष्ट कर दिया है
तुम्हारे देखने भर से
हृदय जीवीत हो उठता है

मैंने अपने हृदय का
हर एक कोना
तुम से भरा है
किसी भी स्वार्थ से परे,
मोह से परे
किसी सीमा से परे
और
शायद सुदामा की
मित्रता से बढकर ,
शायद राधा के प्रेम से बढ़कर ,
शायद मीरा के
भक्ती से बढ़कर
मैंने तुम्हे अपनाया है

यह खुद को खुद में पाना
लगता है मानो
यही अंतीम सत्य है
इस जीवन का ....
शायद ....
- सोनाली 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile