विज्ञापन

रणभेरी ( वीर की पुकार )

Shyam Sundar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुन ओ वीर! अब उठकर बैठ,
        
                                                    
                            
यूँ हताश होकर मत लेट।
तू जो आज बिखर जाएगा,
वंश हमारा मिट जाएगा।
हार मान लेने से पहले,
सोच ज़रा तू एक दोबारा।
अभी से क्यों मायूस है तू?
अभी से क्यों ख़ामोश है तू?
तू ही तो है डूबती नैया,
और तू ही है उसका किनारा।
माना घेरा है अँधियारे ने,
नकारात्मक विचारों के पहरे ने।
पर उस घनघोर अँधेरे में भी,
तू ही प्रज्वलित सूर्य हमारा।
घिरा अगर तू द्वंद्वों के चक्रव्यूह में,
कर दे द्रोण-रूपी संशय को निराश।
ध्वस्त कर दे हर एक द्वार को,
कर दे इस कायरता का विनाश।
जैसे रण में गांडीवधारी,
अरि-दल का संहार करे,
तू भी अपने आत्म-बोध से,
भीतर के अंधकार को पार करे।
अभी तो पूरी रात शेष है,
अभी तो पूरा इम्तिहान शेष है।
प्रथम प्रश्न पर ही अटक गया?
पहली विफलता में पटक गया?
रे वीर! उठा शमशीर तू,
बदल दे अपनी तक़दीर तू।
गरज सिंह की भाँति ज़रा,
दहला दे शत्रु की छाती ज़रा।
कायर नहीं जो रणभूमि में,
शस्त्र त्याग कर बैठ जाए,
योद्धा वही जो लहू बहाकर,
विजय पताका लहराए।
याद कर वो उपहास, वो अपमान,
अरे ओ वीर! अभी हार मत मान।
सूरज, चाँद, सितारा है तू,
तिमिर चीरता उजियारा है तू।
मत समझ ख़ुद को तुच्छ तिनका,
भोर का पहला तारा है तू!
- श्याम यादव 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7768 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile