अपने हक़ की बात करो तो कतराते हैं लोग,
कैसे असली फ़ितरत अपनी दिखाते हैं लोग।
दंभ भरते हैं सदा अपनी कुनीतियों पर जो,
छल करके एक बेवा से नहीं शर्माते हैं लोग।
जाने क्यों संतुष्ट नहीं रहते अपने हिस्से में,
दूसरों के वैभव को अपना ही बताते हैं लोग।
लुटाया जो जाँ इन पर, उसका कोई मोल नहीं,
लेशमात्र कुछ करके एहसान जताते हैं लोग।
-श्रेयसी