विज्ञापन

देवउठनी के पावन पर्व पर, हो सबका मंगलमय संसार।

Shreya Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चार महीने की निद्रा त्यागकर, जागे आज मुरारी हैं, भक्तों के सूने आँगन में, लौटी खुशियाँ सारी हैं।
        
                                                    
                            
मंदिर में शंखनाद गूँजे, दीपों की मुस्कान है, देवउठनी के शुभ अवसर पर, हर मन में अरमान है।

तुलसी के आँगन में देखो, सजी हुई तैयारी है,
शालिग्राम संग ब्याह रचाने, आई शुभ घड़ी प्यारी है।
फूलों की खुशबू महके, मंगल गीत सुनाए हैं,
भक्ति के पावन रंगों ने, घर-आँगन महकाए हैं।

अब शुभ कार्यों की राहों में, फिर से उजियारा होगा,
हर सूने मन के कोने में, खुशियों का बसेरा होगा।
जो सपने मन में पलते हैं, उनको नया आधार मिले,
हर मेहनत को फल मिल जाए, हर चेहरे को प्यार मिले।

हे विष्णु! अपनी कृपा बनाए रखना हर इंसान पर,
सुख की वर्षा होती रहे, हर घर-आँगन और द्वार पर।
दुख की बदली दूर भगाकर, खुशियों के दीप जला देना,
भटके हुए हर राही को, सच्ची राह दिखा देना।

जागे देव तो जागे उम्मीदें, जागे मन का विश्वास,
हर जीवन में प्रेम खिले और, पूरी हो हर आस।
भक्ति, श्रद्धा और प्रेम से, महके सारा संसार,
देवउठनी के पावन पर्व पर, हो सबका मंगलमय संसार।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile