विज्ञापन

रंगमंच है ज़िन्दगी

Shraddha Bhatt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रंगमंच है ज़िन्दगी
        
                                                    
                            
हर किसी का अपना किरदार है यहाँ
खत्म हो जाए सफर जो मेरा कभी
तो तुम मुस्कुराना न छोड़ना......
जो भी गीत गाए थे कभी हमने
मेरे बाद भी उन्हें गुनगुनाना न छोड़ना
लोगो की कर परवाह
खुद के अस्तित्व को तुम मत बिसराना....
लोगों से बयां करना बाते मेरी
बताना हम सब जो मिले थे कभी
मुस्कुराती शामे और रंगीन थी
राते वो सभी
मेरे बाद भी रहूंगा मैं
हर कहानी में तुम्हारी
बस, मेरे हर किस्से का ज़िक्र करना न छोड़ना......
हर उत्सव का जश्न मनाना
मातम न करना
मैं नहीं रहूँ मगर मुहब्बत पर मेरी
तुम एतबार करना
झूठी दिलासा देकर खुद को न छलना
मेरे बाद भी मेरा कमरा
सजाया करना
सच को स्वीकार कर
यु ही आगे बढ़ जाना....
- श्रद्धा चिराग भट्ट
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13438 कविताएं

View Profile