तुमसे हार कर क़रार है मुझको,
कौन कमबख़्त जीतना चाहता है।
तुम जो भी दो मंज़ूर है मुझे,
ख़बर नहीं कौन कितना चाहता है।
और न कोई सवाल होगा, न कोई मलाल,
तुमको जो पसंद हो, वो मेरा दिल सीखना चाहता है।
-शहज़ादी यासमीन