विज्ञापन

वरदान : आध्यात्मिक गीतिका

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            करुणा-किरण बरसे अंतर, जागे चिर-चैतन्य-गान।
        
                                                    
                            
मौन-मुकुर में झिलमिल उतरे, प्रभु-कृपा का वरदान॥

अहं-तमस जब स्वयं पिघलकर, बने समर्पण-ध्यान।
शून्य-शिखर पर खिल उठता है, अमृत-ज्योति-विधान॥

अंतर-वीणा स्वयं बजाती, अनहद का मधुगान।
बिंदु-बिंदु में सिंधु प्रकटे, मिटे सकल अज्ञान॥

जिसने निज को अर्पित कर दी, प्रभु-पद पर पहचान।
उसके जीवन का प्रत्येक क्षण, बन जाता वरदान॥
- सनातन मुकुंद
3 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12437 कविताएं

View Profile