विज्ञापन

कि मेरे पास बैठा इंसान भी मेरे भीतर चल रहे तूफान का अंदाज़ा नहीं लगा पाता।

Shalu Maurya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे दिल में दर्द इतना गहरा है,
        
                                                    
                            
कि कोई अपना बस एक बार प्यार से गले लगा ले,
तो बरसों से रोके हुए आँसू सैलाब बनकर बह निकलें।
कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता,
बस एक अपने के स्पर्श की जरूरत होती है,
जो बिना कुछ पूछे सब समझ ले।

लेकिन खुद को संभालने और अपने जज़्बात छिपाने की, आदत इतनी गहरी हो गई है,
कि मेरे पास बैठा इंसान भी मेरे भीतर चल रहे तूफान का अंदाज़ा नहीं लगा पाता।

चेहरे पर मुस्कान रखकर दिल का दर्द छिपा लेना अब आदत बन गई है।
अंदर न जाने कितनी बार टूट चुकी हूँ,
कितनी बार खामोशी में रोई हूँ,
मगर किसी को महसूस तक नहीं होने दिया।
-संजू मौर्या
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11338 कविताएं

View Profile