बंद घड़ी दीवार पर
सहमी बैठी विचार कर
काम हो रहा सब व्यवस्थित
न बिगड़ा कोई भी गणित
देखते थे मुझे बार बार जो
अब अनदेखा कर रहे हो
अजीब लग रहा है अपना घर
आ गई किस कगार पर..
बंद घड़ी दीवार पर
सहमी बैठी विचार कर..
न मुझे बदलते न दुरुस्त करते
क्या मैं नहीं थकती चलते चलते
न लेती समय का जिम्मा अगर..सोचो
कैसा होता इनके जीवन का सफर ...
मैं स्थिर और कालचक्र
घूम रहा बनकर भंवर
बंद घड़ी दीवार पर
सहमी बैठी विचार कर..