विज्ञापन

सुनो गिलहरी क्या कह रही..

शालिनी समीरसिम्हा

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हमारे प्रजाति के लिए
        
                                                    
                            
कुछ वृक्ष रहने दो..
दीवारों और शीशों की
आदत नहीं है हमें
पेड़ों पर उछल कूद व
जीवन व्यतीत करने दो..
कुछ वृक्ष रहने दो..

कुछ पंछी मित्र घोंसले बनाते हैं
अपने चूज़ों की सुरक्षा के लिए
उनका घर और विश्वास दोनों रहने दो..
पेड़ बादल वर्षा प्रकृति चक्र इसे भी
बिना व्यवधान के चलने दो..
सृष्टि का हिस्सा हैं हम भी तुम्हारी तरह
बेघर करके हमारे ऑंसू यूं न बहने दो..
कुछ वृक्ष रहने दो..

हमारे छिपाए हुए फल बीज से
पुनः पेड़ पौधों को उगने दो..
और कुछ नहीं समझाने व कहने को..
हमारे प्रजाति के लिए
कुछ वृक्ष रहने दो...
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile