बस तुझे देखा
बस तुझे देखा और दिल में उतार लिया,
हमने अपना बिगड़ा मुक़द्दर संवार लिया।
ज़िंदगी के तमाम पेच-ओ-ख़म सुलझ गए,
देखते-देखते हमने ख़ुद को निखार लिया।
ओझल होने न दिया तुझे अपनी नज़रों से,
तेरा दिल-नशीं अक्स आँखों में उतार लिया।
जो कुछ बयाँ किया तेरी पहली नज़र ने,
सारा मजमून हमने ज़ेहन में उतार लिया।
तेरा दीदार महज़ इत्तिफ़ाक़ था मगर हमने,
इस बहाने अपना मुस्तक़बिल संवार लिया।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील "