कुछ लोग हैं ना
तुम आगे बढ़ो,
पीछे खींचने के लिए कुछ लोग हैं ना।
तुम अपना भविष्य देखो,
अतीत दिखाने के लिए कुछ लोग हैं ना।
तुम मेहनत करो,
पानी फेरने के लिए कुछ लोग हैं ना।
तुम चुप रहो,
बोलने के लिए कुछ लोग हैं ना।
तुम कामयाबी पाने की कोशिश करो,
ख़ामियाँ गिनाने के लिए कुछ लोग हैं ना।
तुम सिर्फ़ प्यार दिखाओ,
नफ़रत दिखाने के लिए कुछ लोग हैं ना।
तुम सिर्फ़ दुआ करो रब से,
जलने के लिए भी कुछ लोग हैं ना।