विज्ञापन

दिल साफ़ रहे और रिश्ता अच्छा हो हर किसी से।

Shabnam Chhipa

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िंदगी खूबसूरत तब बनती है,
        
                                                    
                            
जब चेहरे पर मुस्कान रहती है।

कम हो चीज़ें, फिर भी शुक्र हो,
दिल में सुकून और नीयत में नेक़ी हो।

न किसी से जलन, न किसी से गिला,
हर इंसान को मिले प्यार और हौसला।

छोटी-छोटी खुशियों में आनंद ढूँढ़ना,
मुश्किल वक़्त में भी उम्मीद न छोड़ना।

किसी के चेहरे की मुस्कान बन जाना,
और अपने रब का शुक्र मनाते जाना।

बस इतनी-सी ख़्वाहिश है इस ज़िंदगी से,
दिल साफ़ रहे और रिश्ता अच्छा हो हर किसी से।

 
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile