बातों में बाते की कई हैं कहानियां
कुछ है सुकून की, कुछ है परेशानिया
कुछ है करीब के, कुछ है अंजान सी
कुछ है जख्म भरे, कुछ है सम्मान की
कुछ है अपनों की, कुछ है सपनों की
कुछ है आनंद के, कुछ है खतरों की
कुछ विश्वास भरी, कुछ उम्मीदों से परे
कुछ दिल के करीब,कुछ निगाहों से परे
कुछ चिंता भरी, कुछ है आत्ममंथन के
कुछ यादों का पल,कुछ भविष्य की डगर
कुछ फुलो की महक,कुछ काटो का चुभन
कुछ हृदय की वेदना,कुछ राहों का सफर
बातों में बातों की कई हैं कहानियां
कुछ है सुकून की, कुछ है परेशानिया