विज्ञापन

ज़िन्दगी के कहावते

Sasmita Panda

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            समस्या अगर एक होता तो हम सुलझा देते,
        
                                                    
                            
दुःख अगर एक होता तो हम सेह लेते ।।

लोग अगर चार होते तो हम परवाह नहीं करते ,
दुश्मन अगर एक होता तो हम भी लड़ लेते ||

परिवार अगर सच में अपने होते तो
दुःख की घड़ी में हम अकेले खड़े नहीं होते ।।

जीवन अगर दो दिन का होता तो हम भी ख़ुशी ख़ुशी जी लेते,
धैर्य अगर कहीं कोई बेचता तो हम भी खरीद लेते ।।

दर्द अगर पल में गायब होजाता तो पल पल आँखों से यूँ आँसू नहीं गिरते ,
अकेलापन अगर सुकून देता तो ये दिन इतने लम्बे नहीं होते ।।

कामयाबी अगर मेहनत से ही मिलती तो हम यूँ किस्मत के लिए नहीं रोते,
अगर ये सारे कहावते सच मैं सच होते तो हम भी यूँ ज़िन्दगी से शिकायत न करते।।

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all