विज्ञापन

हम प्रेम को हर बार सबसे ऊपर रखना।

SARYU PRASAD

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम... और मैं... हमारे दरमियाँ,
        
                                                    
                            
कुछ ख़्वाब रहेंगे, कुछ कहानियाँ।
परिस्थितियाँ हमेशा एक-सी नहीं रहेंगी,
कभी धूप तो कभी छाँव रहेगी ज़िंदगानियाँ।

कभी तर्क होंगे, कभी विवाद आएँगे,
कभी रूठेंगे हम, कभी मनाएँगे।
क्रोध, कलह और क्लेश भी आएँगे,
पर प्रेम से हर शिकवे को मिटाएँगे।

हर बात पर अपनी ज़िद नहीं करना,
कभी तुम समझना, कभी मुझे समझना।
दुनिया की बातों को पीछे छोड़कर,
इस रिश्ते को प्रेम से जीवंत रखना।

किसी के लिए तुम्हारा इतना कहना,
बस एक बार प्यार से "कैसे हो?" पूछ लेना।
किसी के लिए छोटी-सी बात होगी,
किसी के लिए वही सबसे बड़ी सौग़ात होगी।

किसी के लिए तुम्हारा साथ निभाना,
हर मुश्किल में उसके संग खड़े हो जाना।
किसी को शायद यह सामान्य लगे,
किसी के लिए यही प्रेम का ख़ज़ाना बने।

तुम्हारी क़ीमत प्रयासों से नहीं आँकी जाएगी,
न ही तुम्हारी मोहब्बत कभी गिनी जाएगी।
तुम कितने क़ीमती हो, यह वही समझ पाएगा,
जो तुम्हारे ख़ामोश एहसासों को भी पढ़ पाएगा।

जहाँ तुम्हारी छोटी कोशिश भी प्रेम कहलाए,
जहाँ तुम्हारी ख़ामोशी भी कोई समझ पाए।
जहाँ बिना माँगे तुम्हें सम्मान मिले,
जहाँ तुम्हारे हर एहसास को स्थान मिले।

वहीं ठहरना, वहीं अपना घर बनाना,
जहाँ न पड़े ख़ुद को बार-बार समझाना।
जहाँ प्रेम हो, विश्वास हो, अपनापन हो,
जहाँ तुम्हारे होने का भी एक सम्मान हो।

क्योंकि रिश्ते हिसाबों से नहीं चला करते,
सच्चे प्रेम में लोग शर्तें नहीं रखा करते।
जहाँ प्रयासों की गिनती नहीं होती,
वहीं प्रेम की ख़ूबसूरत दुनिया बसा करती।

तुम... और मैं... बस इतना याद रखना,
हर हाल में एक-दूजे का सम्मान रखना।
ज़िंदगी चाहे जितने इम्तिहान ले,
हम प्रेम को हर बार सबसे ऊपर रखना।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

571 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8292 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7745 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7030 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile