विज्ञापन

मेरे होने का पर्याय नहीं!

Sarika Maurya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            काश पर्वत थोड़े कम कठोर होते तो समझ पाते कि,
        
                                                    
                            
कठोर होना ऊँचे होने का पर्याय नहीं,
काश नदियां थोड़ी कम भावुक होतीं,
तो समझतीं कि आगे बढ़ते रहना ही सबसे जरूरी होता है,
काश समुद्र थोड़े कम विस्तारित होते तो समझते,
कि गहरा होना विशाल होने का पर्याय नहीं,
काश मैं भी समझ पाता कि उसका होना,
मेरे होने का पर्याय नहीं!
— सारिका 'मैत्रेयी'
3 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7459 कविताएं

View Profile