यहाँ दिवाली सिर्फ़ दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अपनी पुरानी परंपराओं को जीने का समय भी है।
आज भी हमारे गाँव में दिवाली के समय धान कूटे जाते हैं। घर की महिलाएँ मिलकर धान कूटती हैं। उस मेहनत में भी एक अलग खुशी होती है।
घर के आँगन और देहरी पर अपड़ (ऐपण) दिए जाते हैं। चावल के आटे और लाल रंग से बनी ये सुंदर आकृतियाँ हमारे घरों की परंपरा और शुभता की पहचान हैं।
वक़्त बदल रहा है, लोग बदल रहे हैं, लेकिन हमारे गाँव की ये छोटी-छोटी परंपराएँ आज भी हमारी संस्कृति को ज़िंदा रखे हुए हैं।