खोजता हूँ हमेशा समस्या का समाधान ;
यही है हमेशा मेरे व्यक्तित्व की पहचान ;
मेहनत से कमाए धन का न होने दे नुकसान ;
सबको आशावादी बनाना यही है मेरा वर्तमान ;
हर वक्त खुश रहता हूं, यही है ईश्वर का एहसान ;
विपरीत परिस्थितियों में हमेशा रहना है सावधान ;
लक्ष्य कठिन हो या आसान,इसमें न आने दो व्यवधान ;
हर इंसान को पहचानने की कला ने मुझे बनाया ऊर्जावान