नए किस्सों की,
पुरानी ये दास्तान,
मोहब्बत के नाम पर,
सजी हर शख़्स की दुकान।
पहचान हो अजनबी,
या हो जान-पहचान,
हर चेहरे के पीछे छिपे,
न जाने कितने अरमान।
सरपट दौड़ती है मोहब्बत,
बिन किसी व्यवधान,
मंज़िल की ख़बर किसे है,
बस रास्तों का है गुमान।
ख़ुद को सही, बाक़ी को ग़लत,
यही बन गई इश्क़ की पहचान,
कौन कितना सच्चा है यहाँ,
वक़्त ही करेगा इसका ऐलान।
चेहरे बदलते रहते हैं,
जैसे बदलता है वक़्त,
कुछ यादें उम्रभर रहती हैं,
कुछ रिश्ते बन जाते हैं फ़क़्त।
हर दिल में पलता है,
मोहब्बत का एक तूफ़ान,
कोई पा लेता है साहिल,
कोई रह जाता है दरमियान।
-संजीव शर्मा ज़ख़्मी