विज्ञापन

सांवरे की चाह

Sandhya tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सो रहे हो तुम वहाँ, मैं सो नहीं पाऊँगी अब,
        
                                                    
                            
चाँदनी ढलती रही, ख़ामोश रह जाऊँगी अब।
इस किनारे मैं खड़ी हूँ, उस किनारे तुम खड़े,
दरमियाँ दुनिया खड़ी तो पार कर जाऊँगी अब।
तीर नज़रों के चलाकर रोकते हो रास्ता,
राह तकते ही तुम्हारी रात भी ढलने लगी।
साँवरे की चाह में मीरा दीवानी हो गई,
बुझ गए तारे फ़लक के, ख़्वाब क्या लाऊँगी अब?
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7473 कविताएं

View Profile