विज्ञापन

स्वच्छता अभियान

Sandeep Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            स्वच्छता अभियान स्वच्छता का है अभियान
        
                                                    
                            
समझिये इस बात को देकर पूरा-पूरा ध्यान

जब पर्यावरण हो स्वच्छ विचार भी हों स्वच्छ
मर्यादित नैतिकतापूर्ण व्यवहार भी हो स्वच्छ

स्वस्थ शरीर संपादित करे कार्य समय से
होता रहे बंधु बांधव का उपकार समय से

शिथिल नहीं सक्रिय रहो स्वच्छता के प्रति
देखो कैसे बदल देती है नीयत को नियति

रुके नहीं कुँवर सतत चलता रहे अभियान
मन मस्तिष्क देश विश्व सारे ही बनें महान
-संदीप सिंह कुँवर
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile