विज्ञापन

इक रोज़ दिल को जरूर वो हंसाने को आयेंगे।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब भी कभी बाम पर वो मुस्कराने को आयेंगे।।
        
                                                    
                            
रोशनी में इन सितारों की वो नहाने को आयेंगे।।
क्या रंग था रुख पर कभी कहाँ खो गया है वो,,
आईने से पूछना कभी वो ना बताने को आयेंगे।।
तू भूल जा उसको अब उसे मिल गया है और,,
रिश्ता वफ़ा का अब ना वो निभाने को आयेंगे।।
अब छोड़ दे तू क्या रखा है उसकी गली में कुछ,,
वरना तो देखना तुझे शज़र सुलाने को आयेंगे।।
दिल को तो दिल ही रहने दे क्या होगा इश्क़ से,,
वरना तो आँसुओं के दरिया सताने को आयेंगे।।
उदास रात के पहलू को तू अब छोड़ दे वरना।।।
जन्नत से देखना तुझे फ़रिश्ते बुलाने को आयेंगे।।
फ़ुर्सत मिली तो देखेंगे दिल ए दिलदार को देव,,
इक रोज़ दिल को जरूर वो हंसाने को आयेंगे।।
-सुनील देव
46 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile