विज्ञापन

बूँद को तरस जाओगे एक दिन तुम देखना।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चार कांधों पर चलेंगे एक दिन तुम देखना।।
        
                                                    
                            
अपना भी रुतबा रहेगा एक दिन तुम देखना।।
ये ज़मीं और आसमां आज अपने ना सही,,
आयेंगे लेने फ़रिश्ते एक दिन तुम देखना।।
आज तुम्हें देखने का वक़्त तक मुझको नहीं,,
आओगे रोते बिलखते एक दिन तुम देखना।।
किसने ये तुमको कहा के हम रहेंगे उम्र भर,,
यहाँ से भी चले जाएंगे एक दिन तुम देखना।।
आज तुम मशरूफ़ हो अपने में किस काम से,,
मिलने को तरस जाओगे एक दिन तुम देखना।।
राख में क्या ढूँढते हो जल गया जो था कभी,,
ख़्वाब ही रह जायेंगे एक दिन तुम देखना।।
बारिशों का दौर है भीग लो कुछ पल को देव,,
बूँद को तरस जाओगे एक दिन तुम देखना।।
-सुनील देव
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7698 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile