विज्ञापन

हाथों में अब ज़ाम मर्ग का वाइज़ के दिन बचे हैं अपने।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अब शिफारिश के ना गुज़ारिश के दिन बचे है अपने।।
        
                                                    
                            
अब तो लगता बस आज़माइश के दिन बचे है अपने।।
चाँद सितारें भी नूर ए नज़र कब तलक रखते शब भर,,
अब तो लगता हैं बाक़ी नुमाइश के दिन बचे हैं अपने।।
दूर होने को जब चाहो हो जाओ हमें क्या करना यारों,,
अब तो बस गिनती के बीस बा'इस दिन बचे है अपने।।
दैर में सुनता हैं ना काबे में ना कलीसे में कोई अपनी,,
अब तो ले दे कर कुछ आसाइश के दिन बचे हैं अपने।।
कितना समझाया है के आ जाओ फिर मिले ना मिले,,
कौन समझेगा कितने गुंजाइश के दिन बचे हैं अपने।।
सबने अपने हिस्से के ही उठाए हैं यहाँ ग़म के सिक्के,,
अब चले ना चले मगर रिहाईश के दिन बचे हैं अपने।।
क्या जाने है वो दर्द किसी का जो शब भर हँसते देव,,
हाथों में अब ज़ाम मर्ग का वाइज़ के दिन बचे हैं अपने।।
-सुनील देव 
52 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile