विज्ञापन

निशाना फिर से लगाना चाहिए था।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सबको दिल से लगाना चाहिए था।।
        
                                                    
                            
चराग़ ए इश्क़ जलाना चाहिए था।।
अब क्या ढूँढते हो कुछ भी नहीं है,,
ये जो टूट गया बचाना चाहिए था।।
हाँ मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है,,
मुक़द्दर को आजमाना चाहिए था।।
तुम्हें क्या लग रहा है खो गया सब,,
ख़्वाब फ़िर से सजाना चाहिए था।।
उदास होने से यहाँ कुछ नहीं होता,,
बेवज़ह सही मुस्कराना चाहिए था।।
क्या रखा है अब उस पुराने मकाँ में,,
लौट कर इक बार जाना चाहिए था।।
संभल जाते अगर ठोकर ना खाते,,
खुद को ज़ख्म दिखाना चाहिए था।।
गुज़ारी रात सारी रो रो कर के यूँही,,
चाँद को छत पर बुलाना चाहिए था।।
अगर धोखा मिला तो क्या हुआ देव,,
निशाना फिर से लगाना चाहिए था।।
-सुनील देव
10 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nirjala Sharma

1 कविता

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Lalit Lal Singh

5 कविताएं

View Profile