विज्ञापन

अफ़सोस जाँ मिली और मरते रहे।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख़्वाब बनते रहे और बिगड़ते रहे।।
        
                                                    
                            
हम भी आपस में बस झगड़ते रहे।।
कितना सोचा था साथ रहेंगे कभी,,
रास्ते मिलते रहे और बिछड़ते रहे।।
क्या कमी रह गई थी चाह में मेरी,,
उम्र भर लकीरों से हम लड़ते रहे।।
ग़म ने सच कहा था कभी ए दिल,,
क्यूँ बेवज़ह गफ़लतो में पड़ते रहे।।
ख़्वाब तो ख़्वाब है जानते थे मगर,,
बस अँधेरों में रोशनी से लड़ते रहे।।
शाम होते ही उनकी याद के साए,,
पलकों से रह रहके यूँही झड़ते रहे।।
उनकी बातों पर यक़ीन करना था,,
दिल की कहने में हमेशा डरते रहे।।
अगर चाहते तो शायद बच भी जाते,,
क्या करें ताउम्र दिल की सुनते रहे।।
अब तो बस नाम ही रह गया है देव,,
अफ़सोस जाँ मिली और मरते रहे।।
-सुनील देव
37 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7768 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile