विज्ञापन

चलते रहे तन्हा सफ़र में सर अदा वाले ना थे।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हम जहाँ रहते वहाँ पर बा-वफ़ा वाले ना थे।।
        
                                                    
                            
ज़ख़्म तो देते रहे सब मगर दवा वाले ना थे।।
देखने से लगता रहा के जैसे हो सब अपने ही,,
मिलने को मिलते गले से पर दुआ वाले ना थे।।
कल सुना हैं घुट गया दम रात इक फ़क़ीर का,,
कहने को सब कूचे वाले पर हवा वाले ना थे।।
वो भी हमसे क्या निभाते उम्रभर का साथ यां,,
साथ में रहते थे लेकिन हम बद्दुआ वाले ना थे।।
उनका उनको है पता अपना तो सब खो गया,,
क्या शिकायत ही करें कंकर रवाँ वाले ना थे।।
आज तक सब वहम में ही जी रहे हैं ज़िंदगी,,
देखने से हाल कैसा कमतर ख़ुदा वाले ना थे।।
तोड़ने को तोड़ देते हम भी रिश्तें कब के देव,,
चलते रहे तन्हा सफ़र में सर अदा वाले ना थे।।
-सुनील देव
54 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile