विज्ञापन

खत्म करते चले गये धीरे...धीरे।।

Sanajay Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ भी तो नहीं चाहा था,
        
                                                    
                            
सिवाय इसके कि तुम मुझे,
मेरा समय दो....
मेरे हिस्से का समय दो,
जुड़ाव की उस वजह का ,
समय दो ,
जिसकी वजह से तुम मेरे पास थे,
तन्हाई के जिन पलों से ऊबकर
तुम मेरे निकट थे,,
मुझे वही तो मेरा समय चाहिए था,
तो इसमें क्या गलत सोचा हमने,
क्या जमीं,क्या आसमान माँग
लिया हमने........
बस अपने हिस्से का
चैन ही तो मांगा था हमने,
जो तुम्हे पास से देखकर,
तुम्हे महसूस कर के
मिलता था,
सारी जद्दोजहद बस इसी बात की थी,
कि तुमने" मेरे हिस्से की भी तुम "को
मुझसे चुरा लिया था,
अपनापन जो मुझे देना था,
उस खास एहसास को भी
मुझसे छीन लिया ,
तुमने अपना सब कीमती
छांट लिया जब मेरे भाग्य से
मुझे तब भी इतना बुरा नहीं लगा ,
किंतु जब बेपरवाही की हद कर दी
मेरे लिए तुमने,
और परवाह में भी करने लगे
पक्षपात तुम,
और फिर रुकने का नाम नहीं लिया,
मेरे किसी भी आह पर,
यहां तक कि बार बार सचेत करने पर भी,
मेरे किसी भी कराह पर,,
नहीं पसीजे तुम,
नहीं मुड़े तुम,उतना भी समय लेकर
जितने से मै कुछ घंटे खुल के
जी लेता ,
हंस लेता ,
और अपने लिए विशेष बना लेता
पूरी उम्र को उस थोड़े से पलों
में समेट लेता,
बल्कि तुमने तो रात्रि के
उस दूसरे तीसरे पहर का भी
वक्त छीन लिया मुझसे
जिसमें मैं खुद को
खुद से मिला देता था ,
सब कुछ छोड़ छाड़ के
हर पर्दा हटा देता था संकोच का,
खत्म कर देता था हर झिझक,
तुम से स्वयं का अंतर मिटा देता था
उन क्षणों में,
तब भी तुम मुझे निष्ठुर से ज्यादे
स्वार्थी लगे ,
क्यों कि तुमने ये सब पूरे
चेतना में किया,
मुझसे मुझको ही छीन लिया,
और हम दोनों का वर्तमान
खत्म करते चले गये धीरे...धीरे।।
51 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

570 कविताएं

View Profile

Dr Madhavi

5 कविताएं

View Profile

Manju Sharma

3646 कविताएं

View Profile

binoy mb

520 कविताएं

View Profile

Kavi kumar

4 कविताएं

View Profile

Kashifa

2 कविताएं

View Profile