शायद !! इतनी आजादी काफी होगी,
अपने हिसाब की आजादी,
मन चाहा जगह जाने की आजादी,
इच्छानुसार खाने - पीने,
कपड़े चुनने पहनने की आजादी।।
पसंदीदा लोगों से संबंध रखने की,
बातें करने की आजादी,
हंसने बोलने ,
घर बुलाने की आजादी।।
दावत हो या त्यौहार कोई,
या प्लानिंग करनी हो नई,
म्यूजिक या मूवी पर चर्चा,
या हो रेस्टोरेंट का खर्चा,
सब कुछ शेयर करने की आजादी।।
असली संबंधों को अक्सर,
कम टाइम दे पाते थे,,
खाने पीने , सेवा करने
में पीछे रह जाते थे,,
इसीलिए तुमको दे दी,
हमने हर बंधन से आजादी।।
शिकायत हमसे तुमको अब,
कोई नहीं होती होगी,
जैसा तुम्हे चाहिए था,
खुशियों संग कटती होगी,,
डांट डपट से दूर -दूर का,
नहीं वास्ता पड़ता होगा,
24 घंटे प्रिय जनों को
क्वालिटी टाइम मिलता होगा,
शुभकामना इच्छित जीने की,
बार - बार तुमको देता हूं..
अब तक जो भी गलती कर डाले,
उसकी ज़िम्मेदारी लेता हूं।।
बदले में उपहार तुम्हे मैं,
पूरी आजादी की देता हूं।।