विज्ञापन

करता मै करता क्या??

Sanajay Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एहसास किस तरह के हैं,
        
                                                    
                            
मैं सोचता हूं क्या,,
किस हर्फ़ में बताऊं तुम्हे,
है हाल दिल का क्या??
मजमा लगा हुआ है ,
आस पास चारों ओर,,
फिर भी नजर तलाश रही,
कोई पुराना ठौर,,
तय कौन कर रहा,
कि जंचता है मुझपे क्या,??
कुछ रास्तों से मैं,
जब भी गुजरता हूं,
निशान बीते पल के
देखकर ठिठकता हूं,,
वो वक्त बीते पल का
कहता है मुझसे क्या??
खुद का मैं दोष दूं,
या कहूँ मन की ख्वाहिशें,,
पूरी तरह मुकाम पे,
कब्जे की चाहतें,,
इन आजमाइशों से
निकलता है आखिर क्या??
बनने की जगह सब कुछ,
बिगड़ता चला गया,
मै भाग्य और तुमसे ,
बस लड़ता ही रह गया,,
वश में हमारे था नहीं ,
तो करता मै करता क्या??
56 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile