विज्ञापन

ना जाने हो गया हूँ कहीं मैं अपने आप में गुम

Samantha Sonu

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ना जाने हो गया हूँ कहीं मैं अपने आप में गुम,
        
                                                    
                            

ये तेरे जाने के बाद हुआ मुझे मालूम।

प्यार तो मुझसे बहुत किया पर कभी जताया नहीं तुम,

ये तेरे जाने के बाद हुआ मुझे मालूम।

कभी महसूस ही नहीं किया
मुझे बच्चे से जवान कब बना गए तुम,

ये तेरे जाने के बाद हुआ मुझे मालूम।

मुझे लगता था मैं सब संभाल लूँगा, बिल्कुल आपकी तरह
गलत था मैं, सही थे तुम,

ये तेरे जाने के बाद हुआ मुझे मालूम।

आपके रहते हुए आपसे बैठकर कभी बातें नहीं की
न आपको कभी समझ पाया
बस इस बात का मन में बैठा है ग़म,

ये तेरे जाने के बाद हुआ मुझे मालूम।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all