विज्ञापन

मेरे घर से

Sadhna Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मौसम रूठा है मेरे घर से
        
                                                    
                            

उम्मीदों की सब शाख़ें टूटी है मेरे घर से,
सावन भी बिना बरसे लौटा है मेरे घर से।

पतझड़ ने चुपके आकर पत्ते सभी गिराए,
हर फूल जाने क्योंकर रूठा है मेरे घर से।

सर्दी की रात लंबी, तन्हाइयाँ भी गहरी,
सूरज भी जाने क्योंकर रूठा है मेरे घर से।

बसंत आया तो भी खुशबू नहीं थी कोई,
हर रंग बेरुख़ी का गुज़रा है मेरे घर से।

बादल घिरे थे नभ पर, बरसे मगर न इक पल,
इक बूँद भी न बरसी क्यों रूठी है मेरे घर से।

रिश्तों की धूप माँगी, छाया भी कम मिली है,
अपनों का हर भरोसा टूटा है मेरे घर से।

मैंने लुटाईं खुशियाँ सबके ही हिस्से में तो,
फिर भी न जाने क्या-क्या छूटा है मेरे घर से।

अब किससे माँगूँ मौसम, किससे करूँ शिकायत,
हर बार मेरा मौसम रूठा है मेरे घर से।

विंध्य लाख चाहे, फिर भी न खिल सका मन,
लगता है जैसे मन भी रूठा है मेरे घर से।

 
5 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile

Deepak Sharma

24 कविताएं

View Profile