विज्ञापन

अपने अपने इंतजार मे

s k

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अपने अपने इंतज़ार में
        
                                                    
                            

सुबह के दस बजे थे ,
परीक्षा नियंत्रक परीक्षा
शुरू होने की घंटी बजने का
इंतज़ार कर रहा था
ताकि पेपर बाँटना शुरू करे ,
छात्र बेसब्री से परीक्षा के
प्रश्न पत्र मिलने का
इंतज़ार कर रहे थे।

उसी समय आधे किलोमीटर
दूर ओ पी डी में एक मरीज़
डॉक्टर से सलाह लेने के
लिए अपनी बारी का
इंतज़ार कर रहा था।

दोपहर के 12 बजे थे,
बहुत से लोग अलग-अलग
सरकारी योजनाओं में बैंक मे ,
रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी
बारी का इंतज़ार कर रहे थे।

शाम के 6 बजे थे,
गोलगप्पे वाला ग्राहकों का
बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था ,
उसी समय, ऑफिस जाने
वाले लोग घर लौटने के लिए
अपनी बसों का बेसब्री से
इंतज़ार कर रहे थे ,
हर कोई था अपनी-अपनी
बात या काम के होने
के इंतज़ार मे ।
-सुबीर कुमार भट्टाचार्य
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pradeep Kairana

2 कविताएं

View Profile

manoj tandon

22 कविताएं

View Profile