विज्ञापन

जीवन दर्शन

Rupesh Sahu

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तू नीर है इस जग की,
        
                                                    
                            
तू पीर है, तू जीवन की तस्वीर है।
तेरा यह गुण जन-मानस की तकदीर है।
तेरा यह निरंतर बहने का गुण
हिम्मत देता है उन परिंदों को,
जो सोचकर बैठे हैं आसमानों में
कि यही उनकी तकदीर है।
पथरीली राहों से चलकर
मंज़िल बढ़ती जाती है।
यह संदेश उन नौजवानों को,
जो सोचकर बैठे हैं आशियानों में
कि यही तकदीर है रब के ख़ज़ाने की।
मन में मेहनत से मंज़िल तक जाने की
ललक जगाई है।
ऐ नीर! तेरा यह गुण
सबके मन को भाई है।
कितना भी जलता रहे यह जग,
तूने हरदम प्रीत निभाई है।
सुंदर सृष्टि, अभिनव धरा की,
अपने अमृत से प्यास बुझाई है।
ऐसा गुण हमें भी दे दो,
अब न कर प्रीत पराई रे।
तू नीर, तू धीर, तू इस जीवन की
तस्वीर हमें दिखाई है।
 
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

rashmi gupta

191 कविताएं

View Profile

Deepti Tripathi

119 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile