विज्ञापन

जिसपे आज इतने प्रश्न ही क्यों न उठा रहे हो।

Rukmini Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम प्रतीक्षा कर रहे, कलियुग के अंत का या सतयुग के आगमन का?
        
                                                    
                            
खैर, प्रश्न केवल इतना है-
क्या कलियुग के अंत की प्रतीक्षा सिर्फ सतयुग के लिए है?
परंतु, दोनों में अंतर क्या है?
सिर्फ शांति, शुद्धता, विश्वास, सकारात्मकता, करुणा, धैर्य तथा ईश्वर के अस्तित्व का अनुभव-
सभी लोग नहीं,
परंतु क्या केवल तुम यह अभी अनुभव नहीं कर सकते?
यदि नहीं, संभवतः भ्रम में जी रहे हो।
यदि हाँ, तो फिर इस संसार के नष्ट होने का भय क्यों?

दुनिया आज उस वर्तमान में जी रही,
जहाँ किसी को किसी पे पूर्ण विश्वास नहीं।
जब दुनिया इतनी उलझन में होती कि सच और झूठ के बीच की रेखा न दिखे, तो भयभीत हो जाते।
अगर दुनिया पर भरोसा नहीं, तो क्या परमात्मा पर भी नहीं?
मानव पर ना सही, किंतु मानव के रचयिता को तो महसूस कर सकते।
या फिर इस संसार के भ्रम में इतने मोहित हो गए हो कि इस आत्मा के परमात्मा को ही भूल गए?

अगर संसार से भय लगे, तो ईश्वर को अपनाओ।
तुम अपनी आत्मा से मिलो या परमात्मा
से, मार्ग तो केवल तुम्हें 'शांति' से
ही मिलेगा।
तुम ईश्वर के अस्तित्व की प्रतीक्षा कर
रहे, स्वयं से मिल नहीं पाए और
भगवान की प्रतीक्षा कर रहे हो?
दुनिया का तो पता नहीं,
परंतु, अपना धैर्य अवश्य खो रहे हो।

ये संसार सत्य है या असत्य,
इसका ज्ञान नहीं परंतु,
जो खुद इस सत्य तथा असत्य का आधार है,
उसका तो है।
क्योंकि, तुम चाहे कितने ही प्रश्न क्यों
न उठा लो, ईश्वर पे,
चाहे कितने ही अनन्त भ्रमों में क्यों न जी लो।
परंतु, अंत में आकर,
अनन्त चक्कर लगाकर,
वहीं आकर रुकोगे,
उसी अस्तित्व पे,
जिसपे आज इतने प्रश्न ही क्यों न उठा रहे हो।
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all