विज्ञापन

सिंहासन खाली करना होगा, छोड़ो अब सत्ता का मोह

Rohit Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चीख रही है भूख देश में, सिसक रहा हर एक मकान,
        
                                                    
                            
बेच रहे जो कौड़ी बदले, वीरों का गौरव-अभिमान।

महलों में जो बैठे हाकिम, पीते हैं जनता का खून,
कुचल रहे जो अधिकारों को, सिर पर चढ़ा हुआ मजनून।

डिग्री लेकर युवा भटकता, सड़कों पर खाता है मार,
झूठे वादे करने वाली, निकमी-अंधी है सरकार।

खेतों में है रोता भूखा, कर्ज तले डूबा है किसान,
पूँजीपतियों के तलवों को, चाट रहा है यह सुल्तान।

मौन खड़ी है आज अदालत, काँप रहा है सारा तंत्र,
भ्रष्टाचारी रावण गाते, केवल कुर्सी का ही मंत्र।

दमन चक्र जो चला रहे हो, याद रखो ओ तानाशाह,
जनता की यह फौज उठेगी, कर देगी तुमको तबाह।

लाठी और बंदूक दिखाकर, सत्य दबा ना पाओगे,
जब जागेगा सिंह देश का, बिल में ना छुप पाओगे।

लूट रहे जो देश रात-दिन, बनकर के रक्षक गद्दार,
चोट करेगी जनता ऐसी, टूट गिरेगा यह दरबार।

खोल रही पोलें अब जनता, देख तुम्हारी नग्न अयाश,
नोच-नोच कर खा जाते जो, गिद्ध सरीखे नंगे कबाश।

खा गए राशन जनता का तुम, बेच दिया सारा सम्मान,
कुर्सी के भूखे भेड़ियो, भूल गए अपना ईमान।

टैक्स वसूल रहे चमड़ी से, हड्डी तक को चूस लिया,
झूठ-फरेबों के गारे से, अपना ही घर ठूस लिया।

कांप रही धरती आक्रोशित, गूंज रही भीषण हुंकार,
काट के फेंकेंगे अबकी बार, तुम्हारा अत्याचारी हार।

सिंहासन खाली करना होगा, छोड़ो अब सत्ता का मोह,
क्रांति मशालें जल उठी हैं, होने वाला है विद्रोह

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
40 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile