विज्ञापन

तू मेरी है

Ritu Matawale

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तू मेरी है मेरी ही रहेगी,पास नही तो दिल मे रहेगी।
        
                                                    
                            
दूरी है तो दूरिया ही सही,पर हृदय में ही रहेगी।
खोया कहा है हमने,दूर रह कर भी पाया ही है।
बस पास नही हो हमारे,सदा हृदय में ही रहती है।
ये शिलशिला है यादो का,तू कभी भूलता ही नही है।
तन -मन मे स्मृतियां बन कर,सदा रहती है।
साथी हो हमारा ,हम कभी तुझे भूले नही है।
भूल कर भी जिसे भूल नही पाऊँ ,तू सच्चा साथी है।
हर सोच तुमसे ही है, हर विचार तुमसे ही है।
प्यार तुमसे ही है, दूर रह कर भी सदा पास है।
तुमसे ही रिश्ता है, हमसफ़र हम साथी का।
तुमसे ही हर नाता है, प्यार और जीवन साथी का।
दिल की हर कोने में,तेरी खुसबू महकती है।
दिल की हर हर धड़कन में,तेरा प्यार रहता है।
मेरे रोम-रोम में,तेरे अनमोल प्यार बसता है।
मेरे रक्त में समाहित होकर,बहता रहता है।
मेरे हृदय की हर स्पंदन में,तेरा ही प्यार रहता है।
तू महकती हुवी कली गुलाब सी लगती है।
तुम्हे हम जीवन का,एक सच्चा प्यार कहते हैं।
मेरे जीने का तुझे,जीवन आधार कहते हैं।
सांसो के हर चाल में,तेरा ही प्यार चलता है।
दूर रह कर भी ,दूरी का अहसास नही होता है।
क्यो ?की तुम पास नही हो कर भी,पास रहता है।
सच्चा प्रेम वक्त का मोहताज नही होता।
दिल मे धड़कन होती है, आवाज नही होता।
चाहत हृदय से हो,तो प्यार सुकून होती है।
दिल की हर धड़कन में,उसीका प्यार होती है।
सुकून के ओ पल,भले ही स्मृतियां बन जाये।
दिल की हर धड़कन,सच्ची प्यार की आवाज बन जाये।
पर भूलता नही कभी ,जिससे कभी सच्ची मोहोब्बत हो जाये।
हर सुख मे हर दुख मे, तुम्हारी याद आती है।
जीवन की हर सफर में,तू पास आती है।
हर संघर्ष में भी,तू मेरा साथ निभती है।
मेरे स्मृतियों में भी,मुझमे प्यार जगाती है।
फिर दूर कहा हो साथी ,पल-पल तो मेरे पास है।
हकीकत नही तो, मेरे स्मृतियों तो मेरे साथ है।
तू ही तो प्यार भरी,सावन की रिम-झिम बरसात है।
मेरे दिल मे खिलता,प्यार भरी गुलाब है।
तुम्ही तो मेरे जीवन साथ है, और मेरा घर संसार है।
सरोवर में खिलती सुबह की,महकती कवँल है।
मेरे जीवन की उमंग भरी,मोंगरे और मदार है।
स्नेह है तुमसे,तुम्ही तो मेरा सच्चा प्यार है।
पल -पल तो साथ हो मेरे, तुमसे दूर कहा है।
दिल के हर कोने में,तेरा ही ही प्यार रहता है।
जीवन की हर छन -छन में स्मृतियां बन रहती है।
तुमसे दूर कहा है साथी,इस दिल मे तुही तो रहती है।
तुमसे दूर कहा है साथी,इस दिल मे तुही तो रहती है।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile