विज्ञापन

तुम मेरे हो साथी, सदा ही पास रहती है।

Ritu Matawale

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन की इस सफर में,मेरे साथ चलना तुम।
        
                                                    
                            
सदा ही मेरे हो, मेरे ही पास रहना तुम।
तुम हरियाली हो मेरे,इस सुंदर सी जीवन का।
तुम सबसे प्यारी हो,मेरे हृदय की स्पंदन का।
गम से दूर,प्यार भरी दुनिया बसायेंगे ।
खुसबू से महकता,चमन खिलाएंगे।
एक दूसरे के दिल मे रह कर,सदा ही साथ निभाएंगे।
मौसम के बेरुखी को, कभी पास ना आने दंगे।
दिल की धड़कन में,सिर्फ नाम देर होगा साथी।
तू कही भी रहे,मेरे ही पास होगा मेरे साथी।
तू खुसबू की तरह महकती है, मेरे जीवन मे।
तू सदा रहती है ,मेरे जीवन के कण-कण में।
हर छन हर पल,मेरे पास ही तो रहती हो।
दिल की धड़कन से,तुम बाते भी तो करती हो।
नीद की गहराई में,मेरे साथ ही तो रहती हो।
नित नई सपनो से,मेरे जीवन सँवारा करती हो।
हो धूप तो छाव बन कर ,मेरे साथ रहती हो।
मेरे जीवन मे शितलता का,अहसास भरती हो।
ओ अंधेरी रातो में भी,मेरे ही पास रहती हो।
तुम्हे जीवन कहते हैं हम,तू मेरे साथ रहती हो।
साथी बन कर,सदा ही मेरे साथ चलती हो।
अंधेरो में भी ,प्रकाश बन कर साथ रहती हो।
दुख और सुख में,सदा ही साथ निभती हो।
मेरे जीवन मे आनन्द और,उल्लास भर जाती हो।
अनन्त गहरा है, ये सागर जैसा प्यार तेरा।
तू अनन्त सुख है, तू सुंदर जीवन है मेरा।
तुम दूर रह कर,दिल से कभी दूर ना होना साथी।
तू जीवन है मेरा,तू सांसे है मेरे जीवन साथी।
तेरे खुसबू से ही महकता है, ये जीवन मेरा।
तेरे हर अदाओं में,मानो रहता है जीवन मेरा।
पल दो पल साथ निभा कर,कभी दूर ना हो जाना।
ये जीवन सफर तक साथी, सदा ही साथ निभाना।
प्यार की ठंडी छाव में,सदा ही रखना हमे।
अपने दिल से कभी,अलविदा ना कहना हमे।
जिस्म से जुदा हो कर भी,दिल मे स्थान देना।
जिस्म का भूखे नही है, प्यार का उपहार देना।
मन की किसी कोने में,स्मृतियां बना लेना।
जिस्म से जुदा हो कर भी,दिल मे बसा लेना।
प्यार भरी मीठी छाव में,सारा जीवन गुजार लेना।
दूर रह कर भी साथी,सदा ही मेरे पास रहना।
ये जीवन के सफर तक,सदा ही साथ रहना।
कर्तब्यों के बन्धन,घेरे हुवे है सदा ही हमे।
हर कर्तब्य पूरा करना है, साथ रह कर हमें।
जीवन के कुछ ,अमसुलझे पहेली को सुलझाना होगा।
जीवन पथ पर चल कर,हर कर्तब्य निभाना होगा।
मौत के करीब जाने से पहले, हर वादा निभाना होगा।
ये जीवन सफर छोटा है साथी,सदा ही साथ निभाना होगा।
दिल की धड़कन में,प्रेम की मीठी स्वर बसना होगा।
दूर रह कर भी साथी,अपना कर्तब्य निभाना ही होगा।
ये जीवन सफर में साथी,साथ निभाना ही होगा।
चलते राहगीर को भी,अपनी मंजिल मिल ही जाती है।
काटो में चल कर,लहू-लुहान हो जाती है।
पर मंजिल चलते-चलते, राहगीर को मिल ही जाती है।
कष्ट भरे जीवन से ,कभी घबराना नही साथी।
जीवन के हर सफर में,सदा ही साथ निभाना साथी।
सुख -दुख का समन्वय,ही जीवन कहलाता है।
एक साथ दोनो नही रहता,एक जाता है तो दूसरा आता है।
कष्ट और पीड़ा,सदा रहने वाला नही है।
ये समय का चक्र है साथी,सदा बदलते रहता है।
जीवन के इस सफर में,कई मोड़ आएंगे।
कभी कष्ट और पीड़ा,तो कभी आनन्द और उल्लास आएंगे।
कभी दुख भरी जीवन से,निरास ना होना।
आँखो में दुख का आँसू लेकर,कभी ना रोना।
ये समय का चक्र है साथी,दुख के बाद सुख जरूर आता है।
ये वक्त कुछ दे कर,कुछ सीखा कर जरूर जाता है।
हर वक्त साथ निभाना, हृदय में सदा रखना हमे।
हम तेरे हैं साथी,तू स्नेह है जीवन का मेरे।
दुरियो में भी साथ निभाना, ओ मेरे प्यारे साथी।
पास ना रह कर, अहसास दिलाना ओ मेरे साथी।
हृदय में महकता सुमन खिलाना,ओ मेरे साथी।
मेरे जीवन को सदा महकाना,ओ मेरे साथी।
हर सुख -दुख में साथ निभाना, ओ मेरे साथी।
जीवन सफर में साथ रहना,ओ मेरे साथी।
मेरे धड़कन में रहती है, मेरे सांसो में रहती है।
मेरे यादो में रहती है, मेरे ख्यालो में रहती है।
मेरे जीवन मे रहती है, जीवन सांसे कहते हैं।
प्रेम पुष्प से पल्लवित,तेरे प्यार को कहते हैं।
तेरे हर स्मृतियां,सदा ही मेरे साथ रहती है।
तुम मेरे हो साथी,सदा ही मेरे पास रहती है।
तुम मेरे हो साथी, सदा ही पास रहती है।
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Milan Thakur

5 कविताएं

View Profile