क्या तुमने कभी ये सोचा है,
पेड़ बोलते तो क्या बोलते?
शायद वह कहते कि हमें मत काटो।
हम इंसान नहीं तो क्या हुआ,
हममें भी तो प्राण हैं,
हम बोल नहीं पाते तो क्या,
दर्द हमें भी होता है,
महसूस हम भी करते हैं।
हम भी तो इसी दुनिया का
एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
हम हवा को शुद्ध करते हैं,
हमसे ही होती है वर्षा
क्यों भूल गया तू हे मानव कि हम है
तेरे जीवन का ही एक हिस्सा हैं।
- रितिका