विज्ञापन

तुझे मेरा इश्क़ जरूर याद आएगा

Rishabh Bhatt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरे दिल को महबूब जब भी कोई सितमगर सताएगा,
        
                                                    
                            
तुझे मेरा इश्क़ जरूर याद आएगा,

लोटे–लोटे की खटक से आवाज आई थी एक दिन,
तूं किस्सों में मेरा नाम अपने बच्चों को सुनाएगा,

मेरी कीमत भले ही न समझ आई हो तुझे संग रहके,
एक दिन इसी नाम का सिक्का तूं किसी गुल्लक में छुपाएगा,

सजदा न करूंगा, तूं खुद का खास भी बन जा,
मेरे लिए अब तूं ही मजारों में गांठ बांधकर आएगा,

रसगुल्ले को चासनी में डुबो दी है मैंने,
तुझे मेरे हाथ याद आएंगे जब भी तूं खाएगा,

मेरी बाहों को नापा था जिन हाथों से,
फंदे खुद से बढ़ जाएंगे, स्वेटर जब भी तूं बनाएगा,

ऊनी इश्क़ में गरमाहट ही मिलती है यारों,
दूसरों की खुशियां जलाकर दिल का थक्का जम जाएगा।

– ऋषभ भट्ट
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7504 कविताएं

View Profile