विज्ञापन

बिगड़ी संवार दो

Rishabh Bhatt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            थामके यमुना का आंचल
        
                                                    
                            
तेरे द्वार को
मैं चला, अब ज़िंदगी को
तुम ही निखार दो
भक्त मैं प्रभु, बस प्रार्थना करूं
तुम निराकार, मुझको आकार दो

हे त्रिलोक के रचयिता बिगड़ी संवार दो,
नैन से अपने पल–भर मुझको निहार दो।

कुरुक्षेत्र में, रण धर्म की
निशस्त्र हो किए
पार्थ के, बन सारथी
सूरत बदल दिए
एक है आसरा, तेरा मशवरा
मुश्किल घड़ी में आँगन मेरे पधार दो

हे त्रिलोक के रचयिता बिगड़ी संवार दो,
नैन से अपने पल–भर मुझको निहार दो।

पहले तुमसे, ‘राधिका’
मन में वरण करूं
फूल ले, उनके चरण से
तेरे धरूं
तुम हो प्रिये, वो हृदय प्रिया
पवन छवि ये मेरे दिल में उतार दो,

हे त्रिलोक के रचयिता बिगड़ी संवार दो,
नैन से अपने पल–भर मुझको निहार दो।

– ऋषभ भट्ट
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

dev chauhan

232 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8144 कविताएं

View Profile