विज्ञापन

तेरा एहसास कुछ खटमिट्ठा लगता है

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दुनिया सारी बेगानी हो, मन में हलचल बनी हुई है,
        
                                                    
                            
तेरा मिलना अच्छा लगता है, जैसे रूह में रौशनी हुई है।

भीड़ भरे इस शहर में, तेरा चेहरा अपना लगता है,
सूनी-सूनी राहों में भी, कोई सपना सजता है।
बिन कहे जो बात समझ ले, ऐसा रिश्ता अच्छा लगता है,
तेरी ख़ामोशी में भी मुझको, एक तराना अच्छा लगता है।

न चाँद की ज़िद, न सितारों की कोई ख़्वाहिश है,
तेरे साथ गुज़र जाए बस, इतनी-सी गुज़ारिश है।
वक्त ठहर जाए कुछ पल, ये एहसास अच्छा लगता है,
तेरे होने से हर मौसम, कुछ ख़ास लगता है।

जब शाम ढले और तन्हाई दस्तक देने लगती है,
तेरी याद चुपके से आकर मन को छूने लगती है।
बिन मौसम बरसातों में तेरा ख़याल अच्छा लगता है,
तेरी यादों का यूँ आना भी कमाल लगता है।

न कोई वादा माँगूँ तुझसे, न कोई इकरार करूँ,
बस जब भी मिलना हो तेरा, दिल से तेरा दीदार करूँ।
दुनिया चाहे कुछ भी समझे, मुझे ये साथ अच्छा लगता है,
तेरा मिलना अच्छा लगता है, तेरा एहसास कुछ खटमिट्ठा लगता है।

मरहबा, कुछ लोग ज़िंदगी में वजह बनकर आते हैं,
बिखरे हुए एहसासों को फिर से सजाते हैं।
दुनिया सारी बेगानी हो, कोई शिकवा नहीं रहता,
जब अपना कोई मिल जाए, तो सफ़र सुहाना लगता है।
-रतन कुमार कैथवास
43 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile