सपनों के महल को, अलंकृत करो अब,
मैं भी सोया नहीं हूँ कई रातों से।
कुछ ख़्वाब सजाए हैं पलकों की छाँव में,
कुछ दीप जलाए हैं सपनों की बरसातों से।
अब लौटने का कोई इरादा नहीं है,
रिश्ते निभाए हैं हमने हालातों से।
मंज़िल भी देखेगी हमारे जुनून को,
हमने भी सीखा है गिरकर उठने की बातों से।
तू छत पे सितारों की महफ़िल सजा,
मैं चाँद ले आऊँगा अपनी सौग़ातों से।
अब ख़्वाब अधूरे नहीं रहने दूँगा,
लड़कर गुज़र जाऊँगा हर मुश्किल रातों से।
मेहनत की लौ को बुझने न देना,
उम्मीदें ही ज़िंदा हैं जज़्बातों से।
जो आज तलक सिर्फ़ तसव्वुर में था,
वो कल हक़ीक़त बनेगा मेरे हाथों से।
नज़र में शिखर है, कदम में रवानी,
मैं हार नहीं मानूँगा हालातों से।
सपनों के महल को अलंकृत करो अब,
मैं जाग रहा हूँ कई रातों से।
-रतन कुमार कैथवास