निकाल भी दो, दिल में उठा गुबार,
क्यों अपनी कलाई की, नसें देखते हो,
दर्द को लफ़्ज़ों में, ढालकर कह भी दो,
क्यों ख़ामोशी में, यूँ पहरे बिठाते हो।
जो बात चुभ रही है, उसे कहने दो,
आँखों में, ठहरे पानी को बहने दो,
हर ज़ख़्म का मरहम, ख़ामोशी नहीं होता,
कुछ दर्द को, अपनों के सामने रहने दो।
नाराज़गी है तो, खुलकर इज़हार करो,
अपने दिल का, थोड़ा तो कारोबार करो,
रिश्ते कोई काँच नहीं, कि टूट जाएँगे,
बात करके देखो, फिर ऐतबार करो।
कलाई की नसों में हल मत तलाशो,
ज़िंदगी मिली है, इसे सवाल मत बनाओ,
जो गुबार सीने में तूफ़ान बना बैठा है,
उसे लफ़्ज़ दो, ख़ुद को यूँ परेशान मत करो।
-रतन कुमार कैथवास