विज्ञापन

मेरे अम्बर से घर को, गगन कर दिया

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे अम्बर से घर को, गगन कर दिया,
        
                                                    
                            
शाम तक, जिसका ज़िक्र भी नहीं था हमें।
एक दस्तक ने, ऐसा असर कर दिया,
अजनबी रास्तों को, सफ़र कर दिया।

जिस तरफ़ देखता था धुआँ ही धुआँ,
उसने उम्मीद का इक चिराग़ धर दिया।
मेरी ख़ामोशियों को ज़ुबाँ मिल गई,
किसने एहसास को इतना मुखर कर दिया।

मैं ज़मीं पर खड़ा आसमाँ ढूँढ़ता,
मेरी मिट्टी को उसने, शिखर कर दिया।
जिसको मुमकिन, समझते नहीं थे कभी,
उसने चाहत से, मुमकिन सफ़र कर दिया।

वक़्त की धूल में, जो निशाँ खो गए,
उनको यादों ने, फिर से अमर कर दिया।
एक पल की, मुलाक़ात क्या ख़ूब थी,
उम्र भर का, वही इक असर कर दिया।

न कोई दावा था, न कोई शोर था,
उसने ख़ामोशियों को, हुनर कर दिया।
मेरे छोटे से आँगन की, क़िस्मत बदल कर,
मेरे अम्बर को, पूरा गगन कर दिया।
-रतन कुमार कैथवास
38 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile