विज्ञापन

धीरे धीरे अपना कर गई

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इसका इलाज कराओ, ये दिल की बात कह देती है,
        
                                                    
                            
कुछ सोचती नहीं पहले, जो दिल में आता है कह देती है।

लबों को ज़रा लगाम दो, ये राज़ खोल देती है,
जो बात दिल में आती है, वो बात बोल देती है।

नतीजे की फ़िक्र कम, बस जज़्बातों में बहती है,
जो मन में उठता है, वही आँखों से कहती है।

कभी लफ़्ज़ों से चुभ जाती है, फिर खुद ही रो देती है,
पहले तीर चला देती है, बाद में सोचती रहती है।

अजब सी बेबाकी है उसके अंदाज़-ए-बयाँ में,
दिल में जो भी पलता है, रख देती है ज़ुबाँ में।

न कोई बनावट थी, न लफ़्ज़ों में कोई चाल थी,
उसकी हर एक बात, मुझे धीरे-धीरे अपना कर गई।
-रतन कुमार कैथवास
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

priyanka samariya

8 कविताएं

View Profile

Pooja yadav

1 कविता

View Profile

Ankit Kumar

10819 कविताएं

View Profile

Kanojiya Manisha

10 कविताएं

View Profile

Himanshi waliya

1 कविता

View Profile

Nathuram Kaswan

8737 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7349 कविताएं

View Profile