विज्ञापन

यही है एक चिड़िया की कहानी सुनाई गई मेरी ज़ुबानी।

Ramkaran Attri

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आओ हम सब सुनते हैं ये चिड़िया क्या कहना चाहती है,
        
                                                    
                            
नील गगन में उड़ती वे हमें यह कथा बतलाती है।
सुनाती है कथा वो स्नेह की, प्रेम की, प्यार की,
वहीं सुनाती है कथा वो माया में चूर संसार की।
सुनाती है कथा वो किसी ज्ञानी की, ईमानदार की,
वहीं सुनाती है कथा अपनों को पराया मानने वाले नीच संसार की।
सुनाती है कथा वो बहादुर की, जिम्मेदार की,
वहीं सुनाती है कथा वो काम से डरने वाले आलस्य के संसार की।
संसार एक, दुनिया एक तो बातें क्यों हैं ये अनजानी?
क्योंकि मनुष्य तो कुछ होते हैं अच्छे और कुछ को करनी होती है अपनी मनमानी।
चिड़िया तो बस इतनी ही बातें चाहती थी सुनानी,
चलो वो तो उड़ गई कह के यह कहानी।
अब यह तुम पे है कि क्या तुमने उसकी ये बातें मानी?
यही है एक चिड़िया की कहानी सुनाई गई मेरी ज़ुबानी।
37 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile