जो श्री हरि विष्णु शेषनाग पर लेटे हुए हैं और धारण किए हुए हैं अपने हाथ में सुदर्शन,
और बड़े-बड़े ऋषि मुनि धरती पर योग तप तपस्या करते हैं पाने को जिनका साक्षात दर्शन,
वही श्री हरि विष्णु जब धरती पर धर्म की स्थापना और अधर्म की नाश हेतु अवतरण लेने को,
होते है जानकर बड़े-बड़े राक्षस हरि को रिझाने हेतु हिंसा पाप का करने लगते हैं प्रदर्शन|
-मनस्व