तेवरी ...
सब डकैत थे सच को चोर बताने वाले
किसी तरह तो नैतिक होते नैतिक प्रश्न उठाने वाले।
जिन हाथों ने घायल अपना तन सहलाया
वही कहीं तो हाथ नहीं थे कल बन्दूक चलाने वाले?
कैसा उत्सव, कैसी लोगों हरित क्रान्ति है!
वही आरियाँ आज लिये हैं जो थे पेड़ लगाने वाले।
सिर्फ शिखण्डी व्यक्तित्वों के संग लड़े हम
युद्ध-भूमि पर कहाँ नहीं थे कायर पीठ दिखाने वाले।
बात धर्म की लेकिन उसमें अधर्म बोले
विष से भरे हुए लौटे हैं अमृत-घट तक जाने वाले।
-रमेशराज